एक सनसनी
दौड़ती है रगों में
अखबारों की सनसनीखेज
खबरों की तरह
सड़क पर चलते हुए
लौटते हुए ऑफ़िस से
घर की ओर
जब देखती हूं तुम्हे
बढ जाती धड़कने
जल जाती है हेडलाईटे
जल जाती हैं स्ट्रीट लाईटें
जैसे सांझ हो गयी हो
बैठें है आनासागर के किनारे
हाथों में हाथ लिए
सपनों की सौगात लिए
अखबारों की खबरें
बासी हो जाती हैं घंटे भर बाद
पर पुरानी नहीं होती
तुम्हारी याद
फ़ूट पड़ता है यादों का सोता
भावनाओं का जखीरा
लग जाते हैं सवेंदनाओं को पंख
मन उड़ान पर होता
कल्पनाएं सातवें आसमान पर
गर तुम फ़िर मिल जाते
आना सागर के किनारे
प्रतीक्षा है तुम्हारी निरंतर
इस जन्म से अगले जन्म तक
दौड़ती है रगों में
अखबारों की सनसनीखेज
खबरों की तरह
सड़क पर चलते हुए
लौटते हुए ऑफ़िस से
घर की ओर
जब देखती हूं तुम्हे
बढ जाती धड़कने
जल जाती है हेडलाईटे
जल जाती हैं स्ट्रीट लाईटें
जैसे सांझ हो गयी हो
बैठें है आनासागर के किनारे
हाथों में हाथ लिए
सपनों की सौगात लिए
अखबारों की खबरें
बासी हो जाती हैं घंटे भर बाद
पर पुरानी नहीं होती
तुम्हारी याद
फ़ूट पड़ता है यादों का सोता
भावनाओं का जखीरा
लग जाते हैं सवेंदनाओं को पंख
मन उड़ान पर होता
कल्पनाएं सातवें आसमान पर
गर तुम फ़िर मिल जाते
आना सागर के किनारे
प्रतीक्षा है तुम्हारी निरंतर
इस जन्म से अगले जन्म तक